Monday, March 13, 2023

Deepika’s Oscar Speech : दीपिका की ऑस्कर स्पीच सुनने के बाद कंगना ने ट्वीट कर कही ऐसी बात…किसी को नहीं हो रहा यकीन

 Deepika’s Oscar Speech : ऑस्कर 2023 में भारत के नाम रहा है। भारत के नाम दो अवॉर्ड हैं, वहीं ऑस्कर के होस्ट के तौर पर दीपिका पादुकोण की स्पीच ने फैन्स को अपना फैन बना लिया। हर कोई दीपिका की उस ग्रेस और खूबसूरती की तारीफ कर रहा है जिससे उन्होंने विदेशों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया।

Deepika's Oscar Speech : दीपिका की ऑस्कर स्पीच सुनने के बाद कंगना ने ट्वीट कर कही ऐसी बात...किसी को नहीं हो रहा यकीन

Deepika’s Oscar Speech : दीपिका की ऑस्कर स्पीच सुनने के बाद कंगना ने ट्वीट कर कही ऐसी बात…किसी को नहीं हो रहा यकीन

Deepika’s Oscar Speech : वहीं अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी दीपिका पादुकोण को लेकर पोस्ट किया. इस पोस्ट में कंगना ने दीपिका के लिए ऐसी बात कह दी कि उनका पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया।

कंगना रनौत ने दीपिका की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, ‘दीपिका पादुकोण बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहां पूरे देश के साथ मंच पर खड़ा होना आसान नहीं है. देश की छवि और प्रतिष्ठा को अपने कंधों पर ढोने के लिए। इतना ही नहीं, अनुग्रह और विश्वास के साथ बोलें। दीपिका इस बात की गवाह हैं कि भारतीय महिलाएं सर्वश्रेष्ठ हैं।

हैरानी की बात यह है कि जैसे ही दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर के दौरान फिल्म ‘आरआरआर’ का गाना ‘नातू नातू’ पेश किया, भाषण के दौरान लगातार हूटिंग होने लगी। दीपिका भी मुस्कुराकर लोगों को गाने के बारे में इतने गजब अंदाज में बताने लगीं कि हर कोई उनका फैन हो गया. दीपिका पादुकोण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है |

भारत ने अकादमी पुरस्कारों में दो पुरस्कार जीते। एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ के गीत ‘नातु नातु’ को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में एक पुरस्कार मिला, जबकि दूसरा पुरस्कार लघु वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ को मिला।

Deepika Padukone at Oscars movie of RRR : ऑस्कर में दीपिका पादुकोण का जलवा, जानिए क्यों?

 Deepika Padukone at Oscars : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 2023 में ऑस्कर में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दीपिका 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में अवॉर्ड देने वाली हैं। दीपिका ने अपना ऑस्कर रेड कार्पेट लुक भी फैन्स के साथ शेयर किया। उन्होंने तस्वीरों को कैप्शन दिया- #Oscars95। दीपिका का ऑस्कर लुक बेहद गॉर्जियस है।

Deepika Padukone at Oscars : उन्होंने पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए काले रंग को चुना। दीपिका ने ऑफ शोल्डर फिशटेल ड्रेस पहनी है। ओपेरा ग्लव्स भी उनकी ड्रेस से जुड़े हुए हैं। दीपिका पादुकोण ने अपने लुक को काफी अंडरस्टेटेड रखा। उन्होंने अपने लुक को डायमंड नेकलेस और पर्ल रिंग्स से पूरा किया। इस लुक के साथ दीपिका ने ईयरिंग्स से परहेज किया।

अगर हेयर लुक की बात करें तो उन्होंने मीडियम पार्टिंग के साथ एलिगेंट लो बन बनाया है जो उनके लुक को चार चांद लगा रहा है। न्यूड मेकअप और विंग्स के साथ दीपिका पादुकोण का न्यूड आईलाइनर लुक में चार चांद लगा रहा है। हालांकि दीपिका पादुकोण ने तस्वीरों में डिजाइनर को टैग नहीं किया, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका

Deepika Padukone at Oscars : ऑस्कर में दीपिका पादुकोण का जलवा, जानिए क्यों?
    
  Deepika Padukone at Oscars : ऑस्कर में दीपिका पादुकोण का जलवा, जानिए क्यों?

पादुकोण ने अवॉर्ड के लिए लुइस वुइटन को चुना। इसके साथ ही उन्होंने अपनी गर्दन पर एक नया टैटू- 82°E भी बनवाया है। दीपिका ने कई कैंडिड पोज भी दिए। फैंस दीपिका के खूबसूरत लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।

Wednesday, March 1, 2023

Dawood Ibrahim Ki Dusri Shadi Ek Pakistani Pathan Se Karne Ki Khabar Chal Rahi Hai ,Bataya Jaa Raha Hai Ki NIA Ke Saamne Dawood Ibrahim Ke Bhanje Alisha Ne Khulasa Kiya

👀 Dawood Ibrahim Ki Dusri Shadi Ek Pakistani Pathan Se Karne Ki Khabar Chal Rahi Hai ,Bataya Jaa Raha Hai Ki NIA Ke Saamne Dawood Ibrahim Ke Bhanje Alisha Ne Khulasa Kiya



Bataya Jaa Raha hai ki is Chargesheet mai NIA ne Bataya ki Dawood Ibrahim ke bhanje aur Hasina Parker ke Bete Alisha ne Enquiry mai bataya ki Dawood Ibrahim Karachi ke Defence Colony mai hai, aur Dawood Ibrahim ne Dusri Shadi Karli hai

Alisha ke Mutabik Dawood Ibrahim ne Dusri Shadi karne ke liye apni pehli Biwi ko Talak nahi diya hai aur Pehli Patni Mehjabin hi har tyohaar har mauke par India mai Dawood Ibrahim ke rishtedaro se What’s App Call kiya karti hai

Kuch Media ne Yeh bhi bata rahi hai ki Alisha ne NIA ko Underworld Don Dawood Ibrahim ki Family Tree bhi batayi hai jaise ki

Dawood Ibrahim ke Char Bhai aur 4 Bahen hai aur At Present Dawood Ibrahim Kaskar Haji Anees alias Anees Ibrahim aur Mumtaz Rahim Faki apni family ke saath Abdullah Gazi Dargah ke Piche, Defence Colony ,Karachi, Pakistan mai rehte hai

Dawa hai ki Alisha ne NIA ko Yeh bhi bataya ki Dawood Ibrahim Kaskar ki wife ka naam Maizabin hai aur 3 Betiya hai

Marukh jis ki shadi Javed Miandad ke Bete Junaid se hui hai
Dusri Ka Nam Mehrin aur choti ka naam Maziya hai
Aur Bete ka naam Mohin Nawaz
Dawood Ibrahim ki Dusri Wife ek Pakistani Pathan hai




Tuesday, February 28, 2023

पान वाले से दाऊद इब्राहिम के ठिकाने तक फैली है फरीद तनाशा की कहानी

 

पान वाले से दाऊद इब्राहिम के ठिकाने तक फैली है फरीद तनाशा की कहानी


जिस फरीद तनाशा मर्डर में मकोका कोर्ट ने 11 लोगों को सजा सुनाई, 1993 ब्लास्ट के बाद का अंडरवर्ल्ड सिंडिकेट बहुत हद तक उसी के इर्द-गिर्द घूमता रहा था। खास बात यह


मुंबई

जिस फरीद तनाशा मर्डर में मकोका कोर्ट ने बुधवार को 11 लोगों को सजा सुनाई, 1993 ब्लास्ट के बाद का अंडरवर्ल्ड सिंडिकेट बहुत हद तक उसी के इर्द-गिर्द घूमता रहा था। खास बात यह है कि जिस भरत नेपाली के कहने पर फरीद का कत्ल हुआ, वह फरीद का कभी बहुत खास हुआ करता था। फरीद की कहानी नालासोपारा में एक डॉन की शादी से बहुत चर्चा में आई थी। है कि मुंबई

जिस फरीद तनाशा मर्डर में मकोका कोर्ट ने बुधवार को 11 लोगों को सजा सुनाई, 1993 ब्लास्ट के बाद का अंडरवर्ल्ड सिंडिकेट बहुत हद तक उसी के इर्द-गिर्द घूमता रहा था। खास बात यह है कि जिस भरत नेपाली के कहने पर फरीद का कत्ल हुआ, वह फरीद का कभी बहुत खास हुआ करता था। फरीद की कहानी नालासोपारा में एक डॉन की शादी से बहुत चर्चा में आई थी।

मुंबई
जिस फरीद तनाशा मर्डर में मकोका कोर्ट ने बुधवार को 11 लोगों को सजा सुनाई, 1993 ब्लास्ट के बाद का अंडरवर्ल्ड सिंडिकेट बहुत हद तक उसी के इर्द-गिर्द घूमता रहा था। खास बात यह है कि जिस भरत नेपाली के कहने पर फरीद का कत्ल हुआ, वह फरीद का कभी बहुत खास हुआ करता था। फरीद की कहानी नालासोपारा में एक डॉन की शादी से बहुत चर्चा में आई थी।

चेंबूर की पार्टी
उस हत्याकांड से कुछ महीने पहले चेंबूर में क्रिसमस पर एक पार्टी हुई थी। उस पार्टी में फरीद तनाशा भी था। उस पार्टी की सीडी बाद में मीडिया को लीक हो गई। सीडी से पता चला कि उस पार्टी में कई पुलिस वाले भी आए थो। उस पार्टी में शामिल कुछ पुलिस वालों को बाद में सस्पेंड कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी को बाद में सीआरपीसी के सेक्शन 311 के तहत बर्खास्त कर दिया गया। बर्खास्त उस पुलिस अधिकारी का फरीद से कोई रिश्ता नहीं था। उसका दाऊद के किसी आदमी से बातचीत का टेप किसी के पास था।


जब फरीद दिल्ली में गिरफ्तार हुआ, उसके बाद वह टेप क्राइम ब्रांच तक पहुंचा और उसके बाद संबंधित पुलिस इंस्पेक्टर को पुलिस की नौकरी से निकाल दिया गया। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार फरीद तनाशा छोटा राजन के सबसे खास लोगों में हुआ करता था। फरीद की दो पत्नियां हैं। इनमें से एक को छोटा राजन अपनी बहन मानता था।

इसलिए हुआ फरीद का कत्ल
फरीद का जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन वह ज्यादातर दिल्ली में ही रहा। उस दौर में भरत नेपाली, विजय शेट्टी सब छोटा राजन गिरोह से ही जुड़े हुए थे। लेकिन बाद में राजन गिरोह में फूट पड़ गई और विजय शेट्टी, भरत नेपाली ने कुछ और लोगों के साथ मिलकर अपना स्वतंत्र गिरोह बना लिया। भरत नेपाली ने खुद का गिरोह बनाने के बाद सबसे पहले नेपाल में जाली नोटों के कारोबारी जमीम शाह पर हमला किया। फिर फरीद तनाशा को निशाना बनाया। फरीद की सुपाारी दो कारण से ली गई।

पहली तो यह कि उसके कत्ल से छोटा राजन को बुरी तरह हिला देना, दूसरा फरीद के कत्ल के बाद मुंबई के बिल्डरों से जमकर उगाही करना। उन दिनों दत्तात्रय भाकरे नामक बिल्डर एसआरए के किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। भाकरे भरत नेपाली को नियमित हफ्ता देता था। उस एसआरए प्रोजेक्ट का तिलक नगर के कुछ लोग विरोध कर रहे थे। उन्होंने तिलक नगर इलाके के ही रहने वाले फरीद तनाशा से इसकी शिकायत की। फरीद ने भाकरे का धमकाया। भाकरे ने फिर भरत नेपाली से संपर्क किया। नेपाली ने विजय शेट्टी से शूटरों की व्यवस्था करने को कहा। विजय ने यूपी के डॉन जाफर अली आलम उर्फ अब्बास को कॉल किया। अब्बास ने शूटर तैयार किए और मुंबई भेजे। बाद में शूटर फरीद पर उसी के घर गोलियां चलाकर भाग गए।


जंगल तक पहुंची एसआईटी
फरीद के कत्ल से मुंबई में सनसनी फैल गई। उन दिनों के मुंबई क्राइम ब्रांच चीफ हिमांशु रॉय और अडिशनल सीपी देवेन भारती ने डीसीपी निसार तांबोली और प्रॉपर्टी सेल के सीनियर इंस्पेक्टर अरुण चव्हाण के नेतृत्व में एसआईटी बनाई। इस एसआईटी में इंस्पेक्टर श्रीपद काले, अजय सावंत, नंदकुमार गोपाले, रवींद बडगुजर सहित कई अधिकारियों को रखा गया। इस एसआईटी को शूटरों का नहीं, पर फरीद की सुपारी लेने वाले अब्बास के मध्य प्रदेश में होने की एक दिन टिप मिली।

क्राइम ब्रांच का एक इंस्पेक्टर उसके ठिकाने तक मध्य प्रदेश में एक जंगल तक पहुंच गया। अब्बास और उस इंस्पेक्टर के बीच कुछ गुत्थमगुत्था हुई। उसमें अब्बास का मोबाइल कहीं छिटक कर गिर गया। अब्बास को वह इंस्पेक्टर पकड़कर कहीं आगे ले गया। उसी दौरान विजय शेट्टी का अब्बास के नंबर पर कॉल आया। अब्बास तो इंस्पेक्टर की गिरफ्त में था, इसलिए जैसे ही उसके मोबाइल पर घंटी बजी, एक पान वाले को वह सुनाई पड़ी।

विजय शेट्टी अभी भी फरार
मोबाइल जमीन पर पड़ा हुआ था। उस पान वाले ने वह फोन उठा लिया। दूसरी तरफ से जब विजय को मोबाइल पर कोई दूसरी आवाज सुनाई पड़ी, तो उसने पूछा, अब्बास कहां है? पान वाले ने कहा कि उसे तो अभी पुलिस ले गई है। अब्बास के मोबाइल नंबर को मुंबई क्राइम ने इंटरसेप्ट किया हुआ था, इसलिए जैसे ही पान वाले के साथ विजय शेट्टी की कॉल सुनी गई, अब्बास के मोबाइल को पान वाले के पास से एसआईटी ने अपने कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर के लगाए ट्रैप पर फिर अब्बास ने विजय शेट्टी को कॉल किया और कहा कि मुझे क्राइम ब्रांच टीम ने नहीं उठाया। दरअसल, मेरी एक दोस्त से मस्ती में मारामारी हुई, उसी में मेरा मोबाइल गिर गया। पान वाले ने भी विजय शेट्टी को यही समझाया।


विजय मानकर चला कि ये लोग सही बोल रहे हैं। इसीलिए उसने अपने और लोगों को अब्बास की गिरफ्तारी के बाद अलर्ट नहीं किया। बाद में अब्बास की टिप पर दिल्ली से मोहम्मद साकिब खान व जौनपुर व मुंबई से शेष आरोपी पकड़े गए। डीसीपी निसार तांबोली ने बुधवार को बताया कि इन 11 आरोपियों में से 6 को मकोका कोर्ट ने आजीवन कारावास, जबकि पांच को दस साल की सजा सुनाई है। विजय शेट्टी इस केस में अभी भी फरार है, जबकि भरत नेपाली का, ऐसा आरोप है कि विजय ने विदेश में कत्ल करवा दिया।